Monday, October 12, 2015

नेताओं का धर्म

आज के नेताओं का धर्म क्या है 
किसकी वो करते हैं पूजा 
कभी हुई ऐसी जिज्ञासा 
कभी उठा है कोई ऐसा प्रश्न 

गौर करोगे तो जानोगे उनकी जात 
राजनितिक अभिलाषा है उनका धर्म 
करते हैं वो सत्ता की पूजा 
नहीं पैसे से बढ़कर उनके लिए कोई दूजा 

कोई बड़ा नहीं कोई छोटा नहीं 
उनके लिए सर्व धर्म तुच्छ हैं 
जिस राह पर वो चलते हैं 
राजनीति है उसका मर्म 

विष धर्मनिरपेक्षता का फैलाते हैं 
कर अधर्म एवं जातिवाद की राजनीति 
कसौटी क्या है उनके धर्म की 
वाही आज की है सबसे बड़ी अनीति 

फैला अराजकता का द्वंद्व 
बैठ सकते हैं अपनी ही रोटी 
जनता की हो चाहे बोटी बोटी 
चलते हैं ये धर्म की राजनीति॥ 

1 comment:

ब्लॉग बुलेटिन said...

ब्लॉग बुलेटिन की आज की बुलेटिन, अनोखी सज़ा - ब्लॉग बुलेटिन , मे आपकी पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !