Wednesday, October 8, 2014

हैदर - एक सूत्र गाथा

विशाल भरद्वाज ने जब बनाई हैदर
सोचा उन्होंने कि कहेंगे उसको हैमलेट
किन्तु चूक गए वो अपनी करनी में
रह गए वो सही विषय चुनने में||

चुना उन्होंने बशारत की कहानी को
सन १९९५ में घटित एक जुबानी को
किन्तु भूल गए कि कहानी है एकतरफा
किसी का हाल बयान किया तो दूजा भूल गए||

सच क्या है इस कहानी में नहीं लिखा
गर जानना है तो हर उस बाशिंदे से पूछो
घर छोड़ कर जो रह रहा विस्थापितों सा
अपने सर ज़मीन पर गैर बन चूका जो||

विशाल भूल गए तुम क्योंकर 
कि कश्मीर के सच में पंडितों की भी है गाथा
क्यों भूल गए कहानी को वो हिस्सा
रणबांकुरे जहा कटा गए अपना माथा||

अरे चित्रण गर तुम्हें करना ही है
तो करो सत्य का चित्रण सच्चे मनोरथ से
अधूरी कल्पना का चित्रण कर
ना भरो ज़हर तुम साधारण जन के जेहन में||


Friday, September 26, 2014

बलविंदर सिंग फेमस हो गया

किंग मिका सिंह ने हाल में एक मूवी बनाईहै
साथ में शान ने उसमें अपने जोहर दिखाएँ हैं
दोस्तों मेरे यारों ये मूवी गजब है
गानों के साथ इसमें म्यूजिक कि भरमार है

बलविंदर सिंग फेमस हो गया नाम है मूवी का
26 सितम्बर को कार्यक्रम है रिलीज़ का
मिका और शान दोनों का एक ही नाम है
एक ही लड़की को पटाने का इनका काम है

देखना जरूर है यारों हमें इस मूवी को
हंसी ठहाकों से भरपूर २.५ घंटे के शो को
सुनील अग्निहोत्री है इसके निर्देशक
मिका, शान और राशु खान हैं इसमें गायक

तो आओ चलो देखो इस धमाल को
गायकों की टोली से बनी इस ठिठोली को
देखो कौन बलविंदर जीत पाता है गोरी को
देखो कौन कितना हंसाता है इस होड़ में हमको||