Showing posts with label Female Foeticide. Show all posts
Showing posts with label Female Foeticide. Show all posts

Sunday, July 12, 2015

बेटी

ये कैसा राष्ट्र है मेरा
ये कैसा देश है मेरा
जहाँ सोना है माँ की गोद में
छुपना है माँ के आँचल में
और खाना है माँ के हाथ से
पर बेटी से नहीं भरना घर

ये कैसी सोच है हमारी
ये कैसा समाज है हमारा
जहाँ राखी बांधने को बहन चाहिए
साथ खेलने को सखी चाहिये
और वंश बढ़ाने को बीवी चाहिए
पर बेटी किसी को नहीं चाहिए

अरे संकीर्ण सोच के स्वामियों
जरा ज्ञान चक्षु अपने खोलो
चहुँ दिशा में देखो अपने
अपने मष्तिस्क को टटोलो
अरे देखो सारे रिश्तों की डोर
हाथ बढ़ाओ बेटियों की ओर

कोख से उनको इस संसार में आने दो
की एक कोख जपेगी तभी दूसरी बनेगी
भविष्य में मान,बहन, बीवी चाहिए यदि
तो जनमने दो हर घर में बेटी अभी 
नहीं होगी बेटी अगर तुम्हारी 
तो मानो कम होगी एक माँ, बहन, बीबी 

अरे बेटी तो लक्ष्मी का स्वरुप है 
समय आने पर रणचंडी का रूप है 
अपने बाप का मान है वो 
अपनी माँ का नाम है वो 
एक बेटी कितना सुख लाती है जीवन में 
जानोगे तभी जब नहीं मारोगे उसे कोख में!!